• Fri. Sep 25th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

डीईओ ने ली प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक

ByAshok Mishra

Sep 24, 2026

डीईओ ने ली प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक

स्कूल शिक्षा की योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की हुई समीक्षा, नियमित निरीक्षण के दिए निर्देश

बलौदाबाजार, 23 सितंबर 2026। जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार गेंदले ने भाटापारा विकासखंड के गुरुकुल हायर सेकेंडरी विद्यालय में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों तथा संकुल शैक्षिक समन्वयकों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में विद्यालयों में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इसमें प्रशस्त एप, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, नशा मुक्त विद्यालय, MBU वैलिडेशन, अपार आईडी, बालवाड़ी, ICT, यू-डाईस, विद्यार्थियों की जीपी एंट्री, शिक्षकों की प्रोफाइल एवं स्कूल प्रोफाइल एंट्री सहित ड्रॉप बॉक्स में बच्चों को इम्पोर्ट करने संबंधी जानकारी ली गई।

इसके अलावा जेम पंजीयन, SNA स्पर्श, ICT योजना, रंगाई-पोताई निरीक्षण, VSK 2.0 के नवीन वर्जन तथा ‘लईका चिन्हारी’ एप के संबंध में भी चर्चा की गई। सीडब्ल्यूएसएन बच्चों के सर्वे और एफएलएन गतिविधियों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

बैठक में एफएलएन किट का नियमित उपयोग, सभी स्कूलों में एफएलएन किट की शत-प्रतिशत उपलब्धता, एफएलएन पुस्तकों एवं अभ्यास पुस्तिकाओं की 100 प्रतिशत स्कैनिंग, रचनात्मक लेखन तथा एफएलएन के अंतर्गत मुस्कान पुस्तकालय को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही प्रतिमाह जारी होने वाले चर्चा पत्र को डाउनलोड कर पढ़ने तथा विद्यालयों में शनिवार बैगलेस डे आयोजित करने संबंधी निर्देश दिए गए।

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संकुल प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने तथा राज्य एवं जिला स्तर से मांगी जाने वाली आवश्यक जानकारी समय-सीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा नरेन्द्र वर्मा, बीईओ, बीआरसी, प्राचार्य एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

चाणक्य न्यूज़ इंडिया | हिमांशु शुक्ला | बलौदाबाजार-भाटापारा

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968