• Sat. Sep 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

DELHI के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मामले में FIR की जानकारी सामने आई है। पीड़ित ने बताया कि तीनों आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसके पास पहुंचे, जब वह अपने दोस्त के साथ बैठी थी।

आरोपियों ने उन्हें घर फोन करने की धमकी दी। पीड़ित ने उनसे कहा- मेरे परिवार को पता है कि मैं दोस्त के साथ बाहर आई हूं। आप लोग मेरी मां को फोन कर सकते हैं। FIR के मुताबिक, आरोपी पीड़ित को पार्क के सुनसान हिस्से में ले गए।

वहीं गर्दन पर चाकू रखकर उसके साथ रेप किया। घटना 21 सितंबर के शाम की है।DELHI यूनिवर्सिटी की छात्रों ने शुक्रवार को गर्गी और कमला नेहरू कॉलेज के बाहर मार्च निकालकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

कालकाजी मंदिर में दर्शन के बाद पार्क गई थी नाबालिग

FIR के मुताबिक, पीड़ित की मां लोगों के घरों में खाना बनाती हैं। घटना के समय वह काम पर गई थीं। पीड़ित ने अपनी बड़ी बहन को 17 साल के दोस्त के साथ मंदिर जाने की जानकारी दी थी। दोनों शाम करीब 5:45 बजे ऑटो से कालकाजी मंदिर पहुंचे और करीब 7 बजे तक वहां रहे।

इसके बाद दोनों ने मेट्रो स्टेशन के पास से चिप्स और पानी खरीदा और आस्था कुंज पार्क पहुंचे। दोनों पार्क के गेट नंबर 7 से अंदर गए और एक बेंच पर बैठ गए। इसी दौरान तीन आरोपी वहां पहुंचे।

उन्होंने पीड़ित के दोस्त को पकड़कर थप्पड़ मारा और खुद को पुलिसकर्मी बताया। इसके बाद दोनों के मोबाइल फोन ले लिए गए और उसके दोस्त को पीड़ित से दूर ले गए।

पिस्टल दिखाकर पीड़ित को झाड़ियों की ओर ले गए

FIR के मुताबिक, दो आरोपी पीड़ित को झाड़ियों की तरफ ले गए। उसने उनसे कहा कि जो पूछना है, यहीं पूछें और उसकी मां से फोन पर बात कर लें। इसके बाद आरोपियों ने अपने तीसरे साथी को बुलाया और पिस्टल निकालने को कहा। उसने अपनी पैंट की जेब से पिस्टल निकाली।

पीड़ित के बयान के मुताबिक, दो आरोपियों ने चाकू निकाले और उसे पार्क की अंधेरी जगह पर ले गए। वहां एक आरोपी ने उसकी गर्दन पर चाकू रखकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद बाकी दो आरोपियों ने भी उसे पार्क में दूसरी जगह ले जाकर चाकू की नोक पर रेप किया।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968