• Tue. Sep 29th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सेवा संकल्प अभियान

पिपराहा तालाब में चलाया गया स्वच्छता अभियान, श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

बलौदाबाजार, 28 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत सोमवार को नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार के वार्ड क्रमांक 6 स्थित पिपराहा तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका अधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने श्रमदान कर तालाब परिसर की साफ-सफाई की।

अभियान के दौरान तालाब के किनारे एवं जल क्षेत्र में जमा जलीय खरपतवार तथा अन्य अवांछित सामग्री को हटाया गया। श्रमदान के माध्यम से की गई सफाई से तालाब परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया गया।

नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार ने नागरिकों से अपील की है कि तालाब में कचरा, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट न डालें तथा इस ऐतिहासिक धरोहर को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने में नगर पालिका का सहयोग करें।

शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में 17 सितम्बर से ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत नगरीय निकायों में शहर के तालाब परिसर, सड़क, चौराहों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई कार्य किया जा रहा है।

ये रहे उपस्थित

अभियान में वार्ड पार्षद हरजीत सिंह सलूजा, सतीश पटेल, जितेंद्र कुमार डडसेना, मनोज कांत पुरेना, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

 

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968