दरभंगा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस-13 परिसर में बुधवार को मॉक ड्रिल अभ्यास के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. आंसू गैस के गोले दागने के प्रशिक्षण के दौरान उसकी चपेट में आने से 100 से अधिक पुलिस जवानों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. प्रभावित सभी जवानों को आनन-फानन में इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया.
मिली जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षित और प्रशिक्षु जवानों को एंटी-रायट और आंसू गैस के गोले दागने की ट्रेनिंग दी जा रही थी. इसी दौरान एक्सप्लोसिव ब्लास्ट होने और अचानक टियर गैस छूटने के कारण पूरा इलाका धुएं की चपेट में आ गया. धुएं के संपर्क में आते ही जवानों को आंख और त्वचा में तेज खुजली, उल्टी, चक्कर आने तथा घबराहट की शिकायत होने लगीय एक साथ इतने बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों की तबीयत बिगड़ने से पूरे कैंप में हड़कंप मच गयाय कई एंबुलेंस की मदद से बारी-बारी से जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया
चाणक्य न्यूज़ इंडिया के लिए
अनिल कुमार चौधरी
