बिजली विभाग के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप, फोन नहीं उठाने और लाइनमैन के दुर्व्यवहार की शिकायत
चाणक्य न्यूज़ इंडिया हिमांशु शुक्ला बलौदा बाजार भाटापारा
भाटापारा। नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद अजय ठाकुर ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए मनमानी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को अधिकारियों से संपर्क करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अजय ठाकुर के अनुसार, बिजली विभाग के कुछ अधिकारी फोन रिसीव नहीं करते और कई बार मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर देते हैं। उन्होंने बताया कि एक अधिकारी से समस्या को लेकर संपर्क करने पर यह कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया गया कि वे केवल ग्रामीण क्षेत्र का काम देखते हैं। नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाया कि यदि अधिकारी आम जनता और जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का समाधान नहीं करेंगे तो लोग अपनी शिकायत लेकर आखिर कहां जाएं।
उन्होंने बिजली कार्यालय में कार्यरत कुछ लाइनमैनों के व्यवहार पर भी सवाल उठाया। अजय ठाकुर का आरोप है कि शिकायत अथवा समस्या के समाधान के लिए संपर्क करने पर संबंधित लाइनमैन द्वारा जनप्रतिनिधियों से गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार किया जाता है।
नेता प्रतिपक्ष अजय ठाकुर ने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर कर्मचारियों के व्यवहार की जांच करने तथा शिकायतों के त्वरित निराकरण की व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिजली जैसी आवश्यक सेवा से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि आम नागरिकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
समाचार को अंतिम
🙏
