राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शनिवार दोपहर चेन्नई पहुंच गए हैं। सबसे पहले वह एक कैफे में सीएम विजय से मिले।
छात्रों की गूंज का यह छठा कार्यक्रम है। इससे पहले राहुल कोटा, देहरादून, प्रयागराज, पुणे और इंदौर में युवाओं और छात्रों से इसक कार्यक्रम में बात कर चुके हैं। यह कार्यक्रम पहली बार दक्षिण भारत में हो रहा है।
‘यूथ इन इंडिया 2022’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण भारत में 15 से 29 साल के करीब 7.5 करोड़ युवा हैं। जिन पर राहुल का फोकस रहेगा। राहुल इस अभियान में शिक्षा, बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और युवाओं पर बढ़ते दबाव जैसे मुद्दे उठा रहे हैं।
शाम 4:30 बजे शुरू होगा। इसमें शामिल होने के लिए क्यूआर कोड से रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले पांच कार्यक्रमों में करीब 1.54 लाख लोग शामिल हुए थे।
- तमिलनाडु में कांग्रेस 59 साल बाद सत्ता में भागीदार बनी है। मुख्यमंत्री विजय की अगुवाई वाली TVK सरकार में कांग्रेस के दो विधायक मंत्री हैं।
- इससे पहले कांग्रेस राज्य में डीएमके के साथ गठबंधन में थी, लेकिन 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद उसने डीएमके से अलग होकर TVK को समर्थन दिया।
- छात्रों की गूंज प्रोग्राम के बाद राहुल गांधी अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विजय से भी मुलाकात कर सकते हैं।

