दौसा बांदिकुई
नरेश सैनी की रिपोर्ट
श्री श्याम सेवा परिवार, साकेत धाम, बांदीकुई के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं भव्य निशान व कलश यात्रा में विधायक श्री भागचंद टाकड़ा जी ने श्याम प्रेमियों के साथ निशान धारण कर बाबा श्याम के जयकारों के साथ यात्रा में सहभागिता की।
इस दौरान पूरा वातावरण “जय श्री श्याम” के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। बाबा श्याम की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आए, यही मंगल कामना है।
