• Sun. Oct 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दीपके, सौरव और आशुतोष 23 घंटे बाद रिहा:कोर्ट ने एक साल तक शांति भंग न करने की शर्त रखी; CEC के खिलाफ CJP का आज भी प्रदर्शन

ByAshok Mishra

Oct 11, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के लीडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रविवार सुबह 10 बजे 23 घंटे हिरासत में रखने के बाद रिहा कर दिया गया। तीनों को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने तीनों को एक साल तक शांति भंग नहीं करने की शर्त पर रिहा किया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तीनों ने एक साल तक शांति बनाए रखने और अच्छे व्यवहार के लिए ₹50 हजार का बेल बॉन्ड भी भरा। पुलिस ने शनिवार को CJP के प्रदर्शन से पहले तीनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिया था। दिल्ली पुलिस ने बताया था कि तीनों को एहतियातन हिरासत में रखा गया है।

CJP ने रविवार को लगातार दूसरे दिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। शनिवार को पुलिस ने हजारों समर्थकों को रास्ते में रोक दिया था। करीब 7,000 लोगों को हिरासत में भी लिया गया।

वहीं, दिल्ली में 250 ट्रेनें रद्द करने और 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज छुट्टी के दिन सुनवाई करेगा। गृह सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और DMRC चेयरपर्सन के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अनदेखी के आरोप में अवमानना कार्रवाई की मांग की गई है। कोर्ट ने शुक्रवार को मेट्रो और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं करने का निर्देश दिया था।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968