दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के लीडर आशुतोष रांका ने रिहाई के बाद आरोप लगाया कि शनिवार को उन्हें, अभिजीत दीपके और सौरव दास को फ्लाइट से उतरते ही किडनैप कर लिया गया।
सौरव दास ने कहा- देश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं और सरकार अपने ही लोगों से जंग लड़ रही है।
अभिजीत दीपके, अशुतोष रांका और सौरव दास करीब 23 घंटे हिरासत में रहने के बाद रविवार सुबह 10 बजे रिहा हुए। दादी के निधन के कारण दीपके महाराष्ट्र स्थित घर रवाना हो गए।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी है। दिल्ली में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। 100 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।
