• Sat. Oct 17th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ – सशक्त राष्ट्र बनाओ

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ—सशक्त राष्ट्र बनाओ

शम्भू दयाल व्यास, ब्यावर

*बेटी हूँ मैं तुम्हारी ना रोको मुझे,*
*मुझको पढ़ने दो और आगे बढ़ जाने दो।*
*बांधकर बंदिशो में न रखो मुझे,*
*शिक्षा अधिकार मेरा है पढ़ जाने दो।*
हो के शिक्षित करूंगी मैं रोशन जहाँ,
पढ़ के पहुँचूंगी मैं भी कहाँ से कहाँ।
साथ दे दो मेरा, मुझको पढ़ जाने दो,
*बेटी हूँ मैं तुम्हारी ना रोको मुझे,*
*मुझको पढ़ने दो और आगे बढ़ जाने दो।*
दो कुलों को सँवारूंगी होके सफल,
मैं सँवर जाऊंगी होगा कुल का मंगल।
तोड़ दो बेड़ियां मुझको बढ़ जाने दो,
*बेटी हूँ मैं तुम्हारी ना रोको मुझे,*
*मुझको पढ़ने दो और आगे बढ़ जाने दो।*
बेटियों ने छुआ आज हर राह को,
तुम जलाओ दिया बढ़ने दो चाह को।
बोझ समझो ना मुझको सँवर जाने दो,
*बेटी हूँ मैं तुम्हारी ना रोको मुझे,*
*मुझको पढ़ने दो और आगे बढ़ जाने दो।*
कुल की मर्यादा का ध्यान होगा मुझे,
घर की हर बाधा का भान होगा मुझे।
नाम रोशन तुम्हारा भी कर जाने दो,
*बेटी हूँ मैं तुम्हारी ना रोको मुझे,*
*मुझको पढ़ने दो और आगे बढ़ जाने दो।।*

*सुनीता चौधरी*
प्रधानाचार्य राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय
*ब्यावर ,राजस्थान*