• Sat. Oct 17th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

मिशन शक्ति 6.0: महिलाओं की फरियाद पर महराजगंज पुलिस गंभीर, त्वरित निस्तारण के निर्देश

ByAshok Mishra

Oct 17, 2026

। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत शनिवार को थाना चौक परिसर में विशेष जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना तथा उन्हें शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा हेल्पलाइन के प्रति जागरूक करना रहा। थाना परिसर में पहुंचीं महिलाओं एवं बालिकाओं ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 तथा आपातकालीन सेवा 112 की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

पुलिस कर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने और उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महराजगंज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की स्थानीय नागरिकों एवं महिलाओं ने सराहना की। पुलिस की इस पहल को महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968