• Tue. Oct 20th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

ब्यावर श्री गौतम सभा जोधपुर संभाग के अध्यक्ष बने नरेश जाजड़ा, निर्विरोध निर्वाचन से समाज में हर्ष

ब्यावर श्री गौतम सभा जोधपुर संभाग के अध्यक्ष बने नरेश जाजड़ा, निर्विरोध निर्वाचन से समाज में हर्ष

ब्यावर नई कार्यकारिणी घोषित, महेश सांखी उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

शम्भू दयाल व्यास

ब्यावर। राजस्थान प्रांतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा के द्वारा सभी निर्वाचित श्री गौतम सभा जोधपुर संभाग के चुनाव 2026 में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत-बहुत बधाई दी गई है। इसमें नरेश जाजड़ा को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ समाज में उत्साह का माहौल है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाजहित में कार्य करने तथा संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

घोषित सूची के अनुसार महेश सांखी को उपाध्यक्ष, रामेश्वर लाल राणेजा को कोषाध्यक्ष, डॉ. रवि शर्मा को मंत्री, प्रदीप जाजड़ा को उपमंत्री, देवकिशन नंदूसा सांखी को संगठन मंत्री तथा धनराज पंचारिया को अंकेक्षक बनाया गया है।

इसी प्रकार प्रचार व्यवस्था के अंतर्गत जोधपुर के लिए घनश्याम जाजड़ा, पाली के लिए विक्रम पंचारिया, जालोर के लिए बद्री प्रसाद शर्मा, नागौर के लिए सुरेश जोशी तथा जैसलमेर के लिए नरेंद्र कुमार राणेजा को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। सिरोही के लिए फिलहाल किसी प्रत्याशी का चयन नहीं हुआ है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिनेश पंचारिया, अवलाराम अवलेश जाजड़ा, अभिषेक जोशी, पुष्कराज शर्मा, जय नारायण शर्मा तथा हितेंद्र शर्मा को शामिल किया गया है। सभी पदाधिकारियों से समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक गतिविधियों को गति देने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की जा रही है।

लुधियाना भाजपा के वरिष्ठ नेता उमा दत्त शर्मा बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य( लोकेशन मनीष मित्तल लुधियाना, 17 अक्टूबर ( )

राजस्थान प्रांतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, किशनगढ़; प्रदेश महामंत्री राजाराम शर्मा, अजमेर; प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार गौतम, नारौली चौड़; शम्भू दयाल व्यास, ब्यावर मीडिया प्रभारी तथा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोवर्धन जोशी, पाली महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ मीना गौतम, प्रदेश युवक संघ अध्यक्ष योगेश व्यास भीलवाडा, एवं सभी जिला अध्यक्षों के द्वारा नवगठित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की है।

क्या ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर संकट? SUPREME COURT का नोटिस

नरेश जाजड़ा को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। समाज के लोगों को उम्मीद है कि नई टीम आपसी समन्वय, सामाजिक एकजुटता और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज को नई दिशा प्रदान करेगी।

One thought on “ब्यावर श्री गौतम सभा जोधपुर संभाग के अध्यक्ष बने नरेश जाजड़ा, निर्विरोध निर्वाचन से समाज में हर्ष”

Comments are closed.

अन्य ख़बरें