• Mon. Oct 19th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

श्री राधा सखी महिला मंडल ने हर्षोल्लास से मनाई दुर्गा अष्टमी, 15 अष्टमी व्रत का हुआ उद्यापन अरुण जोशी ब्यूरो चीफ बांसवाड़ा

ByAshok Mishra

Oct 19, 2026

बांसवाड़ा। खांदू कॉलोनी स्थित पंच धाम हनुमान मंदिर परिसर में श्री राधा सखी महिला मंडल के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि महोत्सव की दुर्गा अष्टमी श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मातृशक्ति ने शोभायात्रा निकाली तथा माता रानी की चुनरी एवं श्रृंगार अर्पित कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
श्री राधा सखी महिला मंडल की अध्यक्ष सुश्री साधना देवड़ा ने बताया कि मंडल की सखियों ने वर्ष 2025 में शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी पर खांदू कॉलोनी स्थित दक्षिण कालिका माता मंदिर में माता रानी को चुनरी एवं श्रृंगार अर्पित कर अष्टमी व्रत का संकल्प लिया था। इसके बाद से वर्ष 2026 की शारदीय नवरात्रि तक सखियों ने नियमित रूप से अष्टमी व्रत करते हुए विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर माता रानी को चुनरी एवं श्रृंगार अर्पित किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत कुल 15 अष्टमी व्रत पूर्ण होने पर आज विधि-विधान के साथ उद्यापन किया गया।

 

 

इस अवसर पर श्री चारणेश्वर महादेव मंदिर से पंच धाम हनुमान मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। पंच धाम हनुमान मंदिर परिसर में माता रानी के भोग एवं आरती के पश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया गया।
पंडित उमेश भाई सेवक ने विधि-विधान से पूजन करवाते हुए सभी सखियों को संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में श्री राधा सखी महिला मंडल की अध्यक्ष सुश्री साधना देवड़ा सहित जयश्री पंचाल, कैलाश पंचाल, गायत्री श्रीमाली, रेणुका श्रीमाली, नीता पंचाल, स्नेहलता तवर, दया पंचाल, दीपमाला सेवक, ध्वनि सेवक, भगवती शर्मा, उषा शर्मा, उर्मिला शर्मा, उर्मिला लबाना, लता अहरी, आनंदी राणा सहित 100 से अधिक मातृशक्ति उपस्थित रही।
कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं सामूहिक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। यह जानकारी श्री राधा सखी महिला मंडल की अध्यक्ष सुश्री साधना देवड़ा ने दी।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968