डबवाली( मनीष मित्तल ब्यूरो चीफ लुधियाना
युवा रक्तदान सोसायटी द्वारा संस्था के संस्थापक सुरेंद्र सिंगला के सुपुत्र स्व. योगेश मणि सिंगला जिम्मी की स्मृति में स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित रक्तदान शिविरों में स्वेच्छा से 39 युवाओं ने रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संस्था के अध्यक्ष सर्वप्रीत सेठी ने बताया कि इस अवसर पर नगरपरिषद के पदाधिकारियों टेकचंद छाबड़ा, डा. सुरेश जिंदल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नसीब गार्गी, ब्राह्मण सभा के कार्यकारी अध्यक्ष प. मुरारी लाल शर्मा, नामांकित राजकुमार नरूला, प्रदीप सिंगला, पुष्पेंद्र गुप्ता गंगा, संदीप गोयल, अशोक वधवा पम्मी, उद्योगपति लाभ सिंह, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय संरक्षक सदस्यों में सौरभ गर्ग, प्रीतम बांसल, दिनेश गुप्ता टिंकू, प्रेम सिंह सेठी, प्रेम सेठी सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों ने उपस्थित होकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी एवं रक्तदानियों का उत्साह बढ़ाया। शिविरों में स्वैच्छिक रक्तदाताओं से रक्त प्राप्त करने के लिए स्थानीय सामान्य अस्पताल के एसएमओ डा. हरसिमरन सिंह के सानिध्य में सिविल अस्पताल सिरसा के ब्लड बैंक की टीम पहुंची। संस्था केधी जसमेल सिंह सिद्धू, रामगोपाल मित्तल, तरसेम गर्ग, हरदेव गोरखी, सुभाष मित्तल, संतोष शर्मा, प्रवीण गर्ग, रूपिंद्र गोयल किंगरा,मास्टर नवीन नागपाल, जवाहर सिंह सहित सभी ने सफल आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया।
प. मोहन लाल कौशिक की स्मृति में शोक सभा का आयोजन:
युवा रक्तदान सोसायटी के अध्यक्ष सर्वप्रीत सेठी ने बताया कि शहर के विख्यात कर्मठ समाजसेवी एवं श्री ब्राह्मण सभा के गठन स्व. मोहन लाल कौशिक की स्मृति में स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में श्रद्धांजलि �
