• Sun. Jul 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

Lucknow लोकबंधु अस्पताल में सोमवार रात 9:30 बजे भीषण आग लग गई। दमकलकर्मियों ने अपनी जान लगाकर 250 मरीजों को बचाया। सैLucknow "लोकबंधु अस्पताल में आग: 'पापा को बचाओ' चीख-पुकार और भगदड़ के बीच दहशत के वो चार घंटे"

Lucknow ‘लोकबंधु अस्पताल में आग: ‘पापा को बचाओ’

Lucknow: लोकबंधु अस्पताल में सोमवार रात 9:30 बजे भीषण आग लग गई।

Lucknow: दमकलकर्मियों ने अपनी जान लगाकर 250 मरीजों को बचाया।

सैकड़ों तीमारदारों और डॉक्टरों ने भागकर अपनी जान बचाई। मरीजों को आनन फानन दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। करीब 1.45 बजे आग पर काबू पाया जा सका।  घटनास्थल पर मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में खौफ और घबराहट का माहौल था, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के बीच आग लगने के बाद लोग बेतहाशा अस्पताल से बाहर की ओर भागे, कुछ ने अपने प्रियजनों को ढूंढने के लिए मदद की गुहार लगाई।

हर तरफ धुंआ, फिर छा गया अंधेरा
आग की लपटें इतनी तेज थी कि चारों तरफ धुआं भर गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने परिसर की बिजली कटवा दी। इससे हर तरफ अंधेरा फैल गया। इसकी वजह से अंधेरे में लोगों को मरीजों को बाहर निकालने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। हर तरफ चीख पुकार मची थी।

मेरे पापा को बचाओ, वो फंस गए हैं
एक दिल दहलाने वाली घटना में, एक बच्चे ने रोते हुए कहा, “पापा को बचाओ, वो फंस गए हैं…” यह चीख अस्पताल के गलियारों में गूंज उठी, जिससे और भी अधिक दहशत फैल गई। स्थानीय पुलिस ने किसी तरह टार्च और मोबाइल फोन की रोशनी से अस्पताल में फंसे मरीजों को बाहर निकाला।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक अस्पताल में भीषण की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों और जिलाधिकारी से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद अस्पताल में फंसे मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अभी तक की जानकारी में कोई जनहानि नहीं है।
लेकिन राहत कार्य में कई लोग घायल हुए, जिनका इलाज अस्पताल में ही किया गया।

स्थिति के तनावपूर्ण होने के बावजूद, राहत और बचाव कार्यों के दौरान अस्पताल प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने हर संभव मदद करने की कोशिश की। आग के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, लेकिन जांच जारी है। अस्पताल के अधिकारियों ने मामले की गहरी छानबीन करने का आश्वासन दिया है।

इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं, और लोगों ने अस्पताल की अग्नि सुरक्षा उपायों पर फिर से ध्यान केंद्रित करने की मांग की है।

 

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

नवजात की मौत पर अस्पताल पर प्रशासन का शिकंजा सिटी मजिस्ट्रेट की जांच में इमरजेंसी गेट और रैंप नहीं मिला, सीसीटीवी फुटेज, स्टाफ का ब्योरा व स्वीकृत मानचित्र तलब
गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के जोगा मुसाहिब निवासी अमित राय एवं डिंपल राय को आज गाजीपुर पुलिस के द्वारा कोर्ट में पेश किया गया। सभी अटकलों पर विराम लग गया। 1 जुलाई को को गाजीपुर के एक कालोनी में भोर में कुछ लोग के द्वारा प्रवीण राय के घर पर गोली चली थी उस में अमित राय और गोल्डन का नाम आया था उसी क्रम में आज इन दोनों की गिरफ्तारी
मानटाउन थाना पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार, तेज आवाज में स्पीकर बजाने वाला चालक भी दबोचा

अन्य ख़बरें