• Fri. Sep 25th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

जिला कारागार महराजगंज का त्रैमासिक निरीक्षण, बंदियों की समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश

ByAshok Mishra

Sep 25, 2026

महराजगंज, 25 सितंबर 2026। जिला जज श्री अरविंद मलिक, जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा जिला कारागार महराजगंज का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला जज ने जिला कारागार की पुरुष एवं महिला बैरक, रसोई तथा जेल परिसर का जायजा लिया। उन्होंने बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा उनके निस्तारण के लिए जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए।

जिला जज ने जेलकर्मियों को निर्देशित किया कि सभी बंदियों को जेल मैनुअल के अनुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ समन्वय स्थापित कर बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, बीमार बंदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश देते हुए जिला जज ने कहा कि उनके लिए विशेष कक्षाओं का आयोजन कराया जाए तथा उन्हें विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाए।

जिलाधिकारी ने जिला जज द्वारा दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जेल अधीक्षक को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों के सामान की भी जांच की गई। जांच में किसी भी बंदी के पास कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं पाई गई।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक श्री बी.के. गौतम, उपायुक्त उद्योग श्री नीरज सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जेलकर्मी उपस्थित रहे।
शम्स तबरेज खान
महराजगंज, ब्यूरो चीफ,
चाणक्य न्यूज़ इंडिया

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968