• Thu. May 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

MUMBAI बारिश-बिजली से केरल और महाराष्ट्र में 5 की मौत

ByAshok Mishra

May 27, 2025
DELHI DELHI

MUMBAI बारिश-बिजली से केरल और महाराष्ट्र में 5 की मौत

लैंड स्लाइड से सैकड़ों घरों को नुकसान, मुंबई-ठाणे में आज बारिश का रेड अलर्ट

MUMBAI
MUMBAI

MUMBAI- केरल में सोमवार को तेज बारिश से जुड़ी घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। बारिश-लैंड स्लाइड के चलते 29 घर ढह गए, 868 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रभावित जिलों में राहत शिविर खोले गए हैं।

11 जिलों पथानामथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड़, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में बारिश का रेड अलर्ट है।

वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मुंबई और ठाणे में आज भारी बारिश का अलर्ट है। मुंबई में सोमवार को दिनभर तेज बारिश हुई। वर्ली मेट्रो स्टेशन में पानी भर गया।

MUMBAI
MUMBAI

अंधेरी, भांडुप, पवई में सड़कों पर पानी भरने से घंटों पर जाम रहा। लोकल ट्रेन और फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं। मुंबई में 16 दिन पहले मानसून पहुंचा।

हिमाचल प्रदेश में आज बारिश, आंधी-तूफान, बिजली और ओलावृष्टि की अलर्ट है। 27-28 मई को शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उधर, मध्य प्रदेश में सोमवार को तेज गर्मी रही और 6 जिलों में तेज बारिश भी हुई। 4 जिलों में दोपहर का तापमान 40°C के पार रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के 14 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने की वजह से अगले चार दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

MUMBAI
MUMBAI

https://youtu.be/1KKmRR72Sy8

https://x.com/chanakyalivetv/status/1902969461897904560

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DHc-TOixCML/

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें