• Sun. Jun 28th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

IPL RCB ने LSG को हराकर क्वालिफायर-1 में जगह बनाई

ByAshok Mishra

May 28, 2025 #IPL
IPLIPL

IPL RCB ने LSG को हराकर क्वालिफायर-1 में जगह बनाई

 IPL में अपना सबसे बड़ा स्कोर चेज किया जितेश ने 33 बॉल पर 85 रन बनाए

IPL
IPL

IPL- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा टारगेट चेज कर क्वालिफायर-1 में जगह बना ली। टीम ने सीजन के आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया। इकाना स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ RCB ने मौजूदा सीजन की पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया है। अब टीम 29 मई को पंजाब किंग्स के साथ क्वालिफयर-1 खेलेगी।

IPL
IPL

बेंगलुरु ने IPL में अपना सबसे बड़ा टारगेट चेज किया है। टीम ने 228 रन का टारगेट 18.4 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। बेंगलुरु के कप्तान जितेश शर्मा ने 33 बॉल पर नाबाद 85 रन बनाए। जबकि मयंक अग्रवाल ने 23 बॉल पर नाबाद 41 रन की पारी खेली। दोनों ने 107 रन की साझेदारी की। विराट कोहली ने 54 रन बनाए। कोहली ने मौजूदा सीजन में 8वां और ओवरऑल 63वां IPL अर्धशतक लगाया है। उन्होंने IPL में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में डेविड वॉर्नर (62 फिफ्टी) का रिकॉर्ड तोड़ा है।

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 227 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने 61 बॉल पर नाबाद 118 रन की पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के लगाए। मिचेल मार्श (67 रन) ने भी अर्धशतक लगाया

IPL
IPL

https://youtu.be/OcX9JpHa9cI

https://x.com/chanakyalivetv/status/1927310118074359913

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DHdSp_LxKPi/

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968