• Tue. Jun 9th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

DEEPIKA कक्कड़ को हुआ सेकेंड स्टेज का लिवर कैंसर

ByAshok Mishra

May 28, 2025 #DEEPIKA
DEEPIKA DEEPIKA

DEEPIKA कक्कड़ को हुआ सेकेंड स्टेज का लिवर कैंसर

पेट में टेनिस बॉल साइज के ट्यूमर में हैं कैंसर, तेज बुखार होने पर सर्जरी टालनी पड़ी थी

 DEEPIKA
DEEPIKA

 DEEPIKA- ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को सेकंड स्टेज का कैंसर हो गया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। एक्ट्रेस की पोस्ट सामने आने के बाद से ही फैंस और करीबी फिक्रमंद हो गए हैं, हालांकि एक्ट्रेस ने ये भी तसल्ली दी है कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी।

दीपिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से पोस्ट शेयर कर लिखा है, जैसा कि आप सब जानते हैं कि पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए मुश्किल रहे हैं। पेट के ऊपरी हिस्से के तेज दर्द के साथ हॉस्पिटल जाना, फिर पता चलना कि हमारे लिवर में टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर है और फिर पता चलना कि ये ट्यूमर सेकेंड स्टेज कैंसर है। ये हमारे लिए सबसे मुश्किल समय है जिसे हमने देखा और एक्सपीरियंस किया है। मैं पूरी हिम्मत के साथ इसका सामना करने और इससे निकलने के लिए पॉजिटिव और डिटरमाइन हूं। इंशाल्लाह। मेरा परिवार भी इसमें मेरे साथ है और आप सब भी लगातार प्यार और दुआ भेज रहे हैं। हम इससे निकल जाएंगे। इंशाल्लाह। दुआ में याद रखना।

इसके अलावा दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल से एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने फैंस को बताया है कि कैसे उन्हें कैंसर की जानकारी मिली। शोएब ने बताया है कि दीपिका को बीते कुछ दिनों से लगातार पेट में दर्द हो रहा था। उन्होंने इसका टेस्ट करवाया तो पता चला कि उन्हें ट्यूमर है। कुछ समय पहले ही दीपिका की सर्जरी होने वाली थी, जिसमें ये ट्यूमर निकाला जाने वाला था, लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस को तेज बुखार हो गया, जिससे उनकी सर्जरी टाल दी गई थी।

 DEEPIKA
DEEPIKA

https://youtu.be/K5v5_ONCBjk

https://x.com/chanakyalivetv/status/1904075414743777757

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DHff5NLt_Nn/

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968