• Tue. Jun 9th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

BOLLYWOOD हेरा फेरी 3 विवाद पर जॉनी लीवर ने दिया रिएक्शन

ByAshok Mishra

May 30, 2025 #BOLLYWOOD

BOLLYWOOD हेरा फेरी 3 विवाद पर जॉनी लीवर ने दिया रिएक्शन

बोले- परेश रावल को फिल्म के लिए मान जाना चाहिए, उनके बिना मजा नहीं आएगा

BOLLYWOOD
BOLLYWOOD

कॉमेडियन जॉनी लीवर ने परेश रावल के अचानक फिल्म हेरा फेरी 3 छोड़ने पर प्रतिक्रिया दी है। जॉनी लीवर ने कहा कि परेश रावल को यह फिल्म करनी चाहिए और उनके बिना इसमें मजा नहीं आएगा।

जॉनी लीवर ने जूम से बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्हें फिल्म कर लेनी चाहिए। अगर सब लोग बैठकर बात करें तो मैटर सॉल्व हो जाएगा। फैंस इन तीनों (अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल) को साथ में देखा चाहते हैं। सभी उन्हें मिस कर रहे हैं। अगर परेश जी के बिना फिल्म बनती है तो लोग उन्हें काफी मिस करेंगे और मजा भी नहीं आएगा। मेरा तो यही मानना है कि सबको बात करनी चाहिए और फिल्म को शुरू कर देना चाहिए। मेरी नजर में तो यही सही है

BOLLYWOOD
BOLLYWOOD

गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने परेश रावल के फिल्म छोड़ने के बाद उन्हें लीगल नोटिस भेजा था। जिस पर परेश रावल की ओर से कानूनी जवाब भेजा गया था। परेश रावल के लीगल रिप्रेजेंटेटिव्स आनंद एंड नाइक ने आईएएनएस को बताया था, ‘एक्टर को न तो फिल्म की कहानी दी गई, न ही स्क्रीनप्ले और न ही कोई एग्रीमेंट का ड्राफ्ट, जो कि इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए जरूरी था। इसके अलावा ओरिजिनल फिल्म के प्रोड्यूसर नाडियाडवाला ने उनके क्लाइंट (परेश रावल) को नोटिस भेजकर फिल्म बनाने पर आपत्ति जताई, इसलिए उनके क्लाइंट ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया और ब्याज सहित पैसे वापस कर दिए। उन्होंने ‘टर्म शीट’ (शुरुआती समझौता) को भी खत्म कर दिया है।’

BOLLYWOOD
BOLLYWOOD

https://youtu.be/S2kDPbldzwU

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968