• Thu. Jul 16th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

North-East बारिश-बाढ़ से हुई 2 दिन में 32 मौतें

ByAshok Mishra

Jun 1, 2025 #North-East
North-EastNorth-East

North-East बारिश-बाढ़ से हुई 2 दिन में 32 मौतें

अरुणाचल में कार खाई में गिरी मिजोरम में लैंडस्लाइड, 13 घर ढहे सिक्किम में 1500 टूरिस्ट फंसे

North-East
North-East

पूर्वोत्तर भारत में समय से पहले पहुंचा मानसून तबाही मचाने लगा है। दो दिन में 32 लोगों की मौत हो गई। असम में 16, अरुणाचल में 9, मिजोरम में 4 और मेघालय में 3 लोगों की जान गई।

असम में सभी मौतें लैंडस्लाइड-बाढ़ के चलते हुईं। अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट कामेंग जिले में हाईवे 13 पर भूस्खलन की चपेट में आई कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो परिवारों के 7 लोग मारे गए।

एक अन्य घटना में 2 लोगों की जान गई। मिजोरम के सेरछिप में 13 घर ढह गए। एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उत्तरी सिक्किम में करीब 1500 पर्यटक फंसे हैं।

हिमाचल प्रदेश में आज और कल के लिए आंधी-बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 1 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में अलग-अलग स्थानों के लिए चेतावनी जारी की गई है। 2 जून को सोलन और सिरमौर के लिए अलर्ट है।

North-East
North-East

https://youtu.be/Ds1Ynneqpgs

https://x.com/chanakyalivetv/status/1929053337636458987

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DHgBnK3RwTk/

 

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968