• Sun. Jul 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

BOLLYWOOD सिनेमा में सांप लेकर पहुंचा महेश बाबू का फैन

ByAshok Mishra

May 31, 2025 #BOLLYWOOD
BOLLYWOODBOLLYWOOD

BOLLYWOOD सिनेमा में सांप लेकर पहुंचा महेश बाबू का फैन

फिल्मी सीन को हूबहू किया रिक्रिएट फिल्म बीच में छोड़कर भागे दर्शक

BOLLYWOOD
BOLLYWOOD

BOLLYWOOD- साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म खलीजा को शुक्रवार को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया। फिल्म के एक सीन में महेश बाबू हाथ में सांप पकड़े नजर आते हैं। इसी सीन को हूबहू दोहराने के लिए उनके एक फैन ने भी सिनेमा हॉल में हाथ में सांप लेकर एंट्री की। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के एक थिएटर के अंदर रिकॉर्ड किया गया था। इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति, जिसने काले रंग के कपड़े पहने थे, थिएटर में सांप लेकर एंट्री करता है। उसने अपना चेहरा ढक रखा था और बार-बार सांप की ओर देख रहा था। इस दौरान वह सिनेमाघरों में लगी स्क्रीन के सामने नाचते हुए भी नजर आया।

BOLLYWOOD
BOLLYWOOD

इस घटना के बाद थिएटर में मौजूद लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई, बल्कि कई लोगों ने हूटिंग तक कर डाली। शुरुआत में दर्शकों को लगा कि सांप नकली है, लेकिन जब उन्हें पता चला कि सांप असली है, तो कई लोग घबरा कर थिएटर से बाहर भाग गए। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति फिल्म खलीजा के एक सीन से मोटिवेट था, जिसमें महेश बाबू रेगिस्तान में सांप के साथ चलते हैं। वह फैन उसी सीन को दोहराना चाहता था।

 

वहीं, फिल्म से कुछ सीन्स गायब होने पर फैंस निराश हो गए। नतीजतन, गुस्साए प्रशंसकों को एक थिएटर में तोड़फोड़ करते और कर्मचारियों से लड़ते हुए देखा गया, और जवाब मांगा। इसके बाद फिल्म को फिर से रिलीज किया गया और एक्स हैंडल पर बताया गया कि अब सब ठीक है और इसे नजदीकी सिनेमाघरों में देखा जा सकता है।

BOLLYWOOD
BOLLYWOOD

https://youtu.be/G8ybcv9Zsfc

https://x.com/chanakyalivetv/status/1928748641079968166

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DG5cCkFsNXs/

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोका गया और मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की
टोंक से एस रहमान। – टोंक में जिला कांग्रेस कमेटी ने पेपर लीक मामले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है..‌ दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन को लेकर पुलिस कार्रवाई को दमनकारी कार्रवाई बताते हुए घंटाघर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका..
टीबी मुक्त भारत अभियान में अब माय भारत के स्वयंसेवकों की अहम भूमिका, सीएमओ ने बनाया टीबी मुक्त भारत वॉलंटियर