• Sat. Jun 27th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

DELHI देश के 27 राज्यों में फैला कोरोना का नया वैरिएंट

ByAshok Mishra

Jun 4, 2025 #DELHI
NEW DELHI NEW DELHI

DELHI देश के 27 राज्यों में फैला कोरोना का नया वैरिएंट

4302 एक्टिव केस, 44 मौतें केरल के अस्पतालों में मॉक ड्रिल होगी, हिमाचल में मास्क अनिवार्य

DELHI
DELHI

देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 4302 पहुंच गई है। ये मामले 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से सामने आए हैं। मंगलवार को करीब 300 नए केस रजिस्टर्ड हुए हैं। सबसे ज्यादा 1373 एक्टिव केस केरल में हैं। वहीं महाराष्ट्र 510 केसों के साथ दूसरे नंबर है।

कोरोना के नए वैरिएंट्स से जनवरी से अब तक देश में 44 मौतें हो चुकी हैं। इनमें से 37 मरीजों की मौत बीते 5 दिन में हुई है। महाराष्ट्र में मंगलवार को 4 मरीजों ने जान गई है। राज्य में मरने वाला की संख्या 14 पहुंच गई है। इसके अलावा बीते दिन दिल्ली, गुजरात और तमिलनाडु में भी 1-1 मौत हुई है।

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोरोना का पहला मामला सामने आया। इसके बाद राज्य सरकार ने देर रात एडवाइजरी जारी कर सभी हॉस्पिटल में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। वहीं केरल सरकार ने नई गाइडलाइन के तहत सभी सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल को मॉक ड्रिल कराने का आदेश दिया है।

DELHI
DELHI

केंद्रीय स्वास्थ्य और आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा- स्वास्थ्य विभाग और आयुष मंत्रालय पूरी तरह से सतर्क हैं। सभी राज्यों के हालात पर नजर रख रहे हैं। हमने संबंधित सचिवों और मंत्रियों से बातचीत की है।

उन्होंने आगे कहा कि पिछली कोविड लहरों के दौरान बने ऑक्सीजन प्लांट, ICU बेड जैसी चीजों की समीक्षा हो चुकी है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां जारी हैं

https://youtu.be/o7-IvwbKgiY

https://x.com/chanakyalivetv/status/1929895481250840860

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968