• Sat. Jun 27th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

DELHI महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 7 हजार रुपए

ByAshok Mishra

Jun 4, 2025 #DELHI
DELHIDELHI

DELHI महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 7 हजार रुपए

LIC बीमा सखी योजना से ट्रेनिंग लेकर बनें एजेंट इन आसान स्टेप्स से अप्लाई करें

DELHI
DELHI

DELHI- अगर आप महिला हैं और घर बैठे कमाई का मौका चाहती हैं, तो भारतीय जीवन बीमा (LIC) की बीमा सखी योजना आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकती है। इस योजना के तहत महिलाओं को LIC एजेंट बनने की ट्रेनिंग दी जाती है और हर महीने 7,000 रुपए तक स्टाइपेंड मिलता है। सरकार ने सालाना 1 लाख बीमा सखी बनाने का लक्ष्य रखा है।

यहां जानते हैं इस स्कीम की पूरी डिटेल्स, कितना स्टाइपेंड मिलेगा, कौन अप्लाई कर सकता है और आवेदन की आसान प्रक्रिया…

बीमा सखी योजना क्या है?

यह योजना केंद्र सरकार और LIC द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई है। इसमें महिलाओं को बीमा एजेंट बनने की ट्रेनिंग दी जाती है और ट्रेनिंग के बाद वे अपने गांव या इलाके में LIC एजेंट बनकर काम कर सकती हैं।

ट्रेनिंग के दौरान हर महीने ₹5,000 से ₹7,000 तक स्टाइपेंड मिलता है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अगर महिला LIC एजेंट बनती है तो कमीशन और इंसेंटिव भी मिलते हैं। इस योजना में महिलाएं पहले साल में ही 48,000 रुपए तक कमीशन कमा सकती हैं। यानी, ट्रेनिंग के साथ-साथ कमाई की शुरुआत हो जाती है।

योजना में अगर लगातार तीन साल तक स्टाइपेंड चाहिए, तो पहले साल में एक्टिव की गईं कुल पॉलिसी में से कम से कम 65% पॉलिसी अगले साल एक्टिवेट रहना चाहिए।

DELHI
DELHI

https://youtu.be/ob7rOsd9sD4

https://x.com/chanakyalivetv/status/1930172672136126753

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DKeRUidpif7/

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968