• Sat. Jun 27th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

SRINAGAR पीएम ने तिरंगा दिखाकर चिनाब आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया

ByAshok Mishra

Jun 6, 2025 #SRINAGAR
SRINAGARSRINAGAR

SRINAGAR पीएम ने तिरंगा दिखाकर चिनाब आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया

पहली बार कश्मीर तक चलने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई

SRINAGAR
SRINAGAR

 

SRINAGAR- पीएम मोदी शुक्रवार सुबह 11 बजे जम्मू में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का तिरंगा दिखाकर उद्घाटन किया। पीएम यहां करीब एक घंटा रहे। इस दौरान वे रेलवे के अफसरों और ब्रिज बनाने वाले कर्मचारियों से मुलाकात की।

पीएम इंजन में बैठकर चिनाब आर्च ब्रिज से केबल स्टे अंजी ब्रिज तक पहुंचे। यहां उन्होंने रेलवे के अंजी ब्रिज का भी उद्घाटन किया।

इसके बाद पीएम कटरा रेलवे स्टेशन पहुंच गए हैं। कुछ देर में कश्मीर को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा 46 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के अन्य डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वे कटरा स्टेडियम में एक जनसभा भी करेंगे।

SRINAGAR
SRINAGAR

वंदे भारत ट्रेन कल से शुरू होगी

नॉर्दर्न रेलवे 7 जून से कटरा-श्रीनगर रूट पर वंदे भारत ट्रेन सर्विस शुरू कर देगी। IRCTC की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग की जा सकेगी। हफ्ते में 6 दिन दो ट्रेनें कटरा और श्रीनगर के बीच चलेंगी।

नॉर्दर्न रेलवे ने बताया कि ट्रेन में दो ट्रैवल क्लास हैं। चेयरकार का किराया 715 रुपए और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1320 रुपए है। अभी ट्रेनें सिर्फ बनिहाल में रुकेंगी, अन्य स्टॉपेज पर फैसला बाद में होगा।

SRINAGAR
SRINAGAR
SRINAGAR
SRINAGAR

https://youtu.be/aK5YDfws5FE

https://x.com/chanakyalivetv/status/1930877626597433636

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DKjOQpWv9L3/

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968