• Tue. Aug 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

DELHI में अपार्टमेंट के सातवें फ्लोर पर आग लगी

ByAshok Mishra

Jun 10, 2025 #DELHI
DELHIDELHI

DELHI में अपार्टमेंट के सातवें फ्लोर पर आग लगी

दो बच्चों और पिता ने बालकनी से छलांग लगाई तीनों की मौत

  DELHI
DELHI

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित शबद अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल के एक फ्लैट में मंगलवार सुबह आग लग गई। फ्लैट के अंदर एक पिता अपने दो बच्चों (एक लड़का-एक लड़की) के साथ फंस गए थे।

बचने के लिए 10 साल के दोनों बच्चों ने बालकनी से छलांग लगाई। उनके साथ उनके पिता यश यादव (35) ने भी छलांग लगा दी। तीनों को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि उन्हें सुबह 10:01 बजे इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत आठ फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। दमकल कर्मियों ने बिना देर किए बचाव और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया था। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

 DELHI
DELHI

दोपहर 12:30 बजे फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि इस घटना में 5 लोग घायल हुए थे, जिन्हें पास के अस्पतालों में ले जाया गया। 4 लोगों को आकाश अस्पताल और 1 व्यक्ति को इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आकाश अस्पताल में भर्ती दो बच्चों को वहां के ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति को भी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल दो का इलाज जारी है। सभी घायलों को दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के पहुंचने से पहले ही अस्पताल भेज दिया गया था।

 DELHI
DELHI

https://youtu.be/wL6vRJBZ7Z4

https://x.com/chanakyalivetv/status/1930901313161777597

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DKrf_ztB_-v/

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968