• Thu. Aug 13th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

JAIPUR टेकऑफ के 18 मिनट बाद एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

ByAshok Mishra

Jul 25, 2025 #jaipur
JAIPURJAIPUR

JAIPUR टेकऑफ के 18 मिनट बाद एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

JAIPUR कार्गो गेट खुला होने का अलार्म, जयपुर से मुंबई जा रहा था विमान

JAIPUR
JAIPUR

जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एअर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। यह फ्लाइट जयपुर से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। टेकऑफ के महज 18 मिनट बाद ही फ्लाइट में टेक्निकल प्रॉब्लम आ गई। इसके बाद पायलट ने जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DLkHfbSM65o/?hl=en

फिलहाल सभी पैसेंजर्स फ्लाइट में ही मौजूद हैं। एयरपोर्ट की टेक्निकल टीम फ्लाइट की जांच में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक टेकऑफ के बाद पायलट को फ्लाइट के कार्गो के गेट का साइन ऑन (गेट खुला होने का संकेत) मिला।

दरअसल, एअर इंडिया की फ्लाइट AI-612 को शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर जयपुर से मुंबई एयरपोर्ट के लिए रवाना होना था। विमान ने अपने निर्धारित वक्त से 23 मिनट देरी से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी।

https://www.facebook.com/share/p/1F5mTvVuto/

18 मिनट बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

जैसे ही पायलट को कार्गो गेट साइन ऑन मिला, उन्होंने एअर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से संपर्क करके जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। टेकऑफ के 18 मिनट बाद ही फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हो गई।

हालांकि, फिलहाल आधिकारिक तौर पर एअर इंडिया की ओर से फ्लाइट की लैंडिंग को लेकर कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं जयपुर एयरपोर्ट की टीम भी फिलहाल विमान की जांच में जुटी है।

https://x.com/chanakyalivetv/status/1948355174478786810

 

 

 

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968