AYODHYA सरदार पटेल की जयंती पर उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब
रिपोर्टर अभिषेक सिंह अयोध्या
लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर आयोजित “विशाल पदयात्रा” में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब।

AYODHYA पूरा ब्लाक अंतर्गत विल्वहरि घाट से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय की अगुवाई में शुरू होकर श्री निर्भय सिंह औद्योगिक इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई इस ऐतिहासिक विशाल पदयात्रा का मार्ग पर पड़ने वाले हर मोड़ और चौराहे पर कदम-कदम पर किया गया भव्य स्वागत,जेसीबी से की जाती रही पुष्प वर्षा।पदयात्रा को सकुशल संपन्न कराने की कमान संभालने वाले पूरा ब्लॉक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह की अगुवाई में किया जाता रहा “भारत माता की जय” और “सरदार पटेल अमर रहे” का जयघोष।
तकरीबन पंद्रह हजार लोगों के तादाद की श्रृंखला में गूथी इस विशाल पदयात्रा को अव्यवस्था से बचाने के लिए बड़ी तादाद में लगे वॉलिंटियर्स से मिलती रही सहूलियतें।विशाल पदयात्रा में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह,नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता,महापौर गिरीश पति त्रिपाठी निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव,गन्ना समिति चेयरमैन दीपेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य अमित सिंह सोनू, व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता।बिल्वहरि घाट हनुमान मंदिर से गंगौली चौराहा होते हुए श्री निर्भय सिंह औद्योगिक इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई पदयात्रा के बाद आयोजित की गई विशाल जनसभा,डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया विशाल जनसभा को संबोधित।

