• Tue. Mar 3rd, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

SAMBHAL मारपीट के आठ दिन बाद एक युवक की मौत

ByNews Editor

Nov 16, 2025 #SAMBHAL

SAMBHAL से ब्रेकिंग न्यूज़

मारपीट के आठ दिन बाद एक युवक की मौत


SAMBHAL  में मारपीट के आठ दिन बाद एक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने मेरठ-बदायूं हाईवे पर जाम लगा दिया। यह घटना शनिवार को हुई, जब अलीगढ़ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर थाने के बाहर बैठ गए और प्रदर्शन किया।सूचना मिलने पर सीओ गुन्नौर आलोक सिद्धू मौके पर पहुंचे।दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब 40 मिनट तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस के आश्वासन पर जाम खुलवाया परिजनों कहना है कि घायल युवक को 24 घंटे तक थाने में रखा गया था।

 

यह पूरा मामला संभल जिले की गुन्नौर तहसील के जुनावई थाना क्षेत्र के साधुमणि गंगा घाट से आगे खादर का है।बीते 7 नवंबर को गांव खिरकबारी टप्पा वैश्य और संत नगर के ग्रामीणों के बीच जमीन जोतने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान हुई मारपीट में खिरकबारी टप्पा वैश्य निवासी दानवीर (19 वर्षीय) पुत्र चरण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था।शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दानवीर की मौत हो गई। उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। पुलिस ने इस मामले में कुल 17 नामजद और 14 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अब तक दोनों पक्षों के कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इंस्पेक्टर मेघपाल सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर 12 नामजद और 15-20 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है

रिपोर्ट – सचिन कुमार