• Sat. Jun 27th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

SAMBHAL पुलिस लाइन बहजोई में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 25 पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान

ByAshok Mishra

Nov 16, 2025 #SAMBHAL

SAMBHAL पुलिस लाइन बहजोई में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 25 पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान

संभल। पुलिस लाइन बहजोई, सम्भल में जिला चिकित्सालय सम्भल एवं Sambhal Police के संयुक्त तत्वाधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 

शिविर में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बहजोई श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में कुल 25 पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।

 

रक्तदान करने पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है और इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद मिलती है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिसकर्मियों के इस प्रयास की सराहना की और उन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

 

रिपोर्ट अंशुल कुमार

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968