मनोज कुमार शर्मा, ब्यूरो हैड, HATHRAS
HATHRAS नवजात शिशु को बोरे में बन्द कर छत पर फैंका, मानवता हुई शर्मसार।
जनपद HATHRAS की सासनी तहसील क्षेत्रान्तर्गत गाँव नगला पतुआ में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहाँ किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवजात शिशु को बोरे में बन्द कर छत पर फेंक दिया। मकान मालिक जब छत पर सफाई करने पहुँचा तो छत पर बोरे में बन्द नवजात शिशु को देख उसकी चीख निकल गई।

चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँच गए और देखते ही देखते यह खबर गाँव में आग की तरह फैल गई। बोरे में बन्द नवजात शिशु को देखकर लोग स्तब्ध रह गए और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार के अनुसार बोरे में बन्द नवजात शिशु के शव के मामले को गंभीरता से लिया गया है तथा मौके पर फोरेंसिक टीम व डाॅग स्क्वाड को भी बुलाया गया है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि विभिन्न पहलुओं पर जाँच की जा रही है, अतिशीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जायेगा।
