• Tue. Jun 9th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

BIKAPUR दीन दुखियों की सेवा करने वाला होता है अमीर–बाबा पागल दास

ByAshok Mishra

Dec 16, 2025 #BIKAPUR

BIKAPUR दीन दुखियों की सेवा करने वाला होता है अमीर–बाबा पागल दास
रिपोर्टर अभिषेक सिंह

BIKAPUR
अमीर वह है जो दीन की सेवा करता है देने वाला महान होता है हम भरत और राम की भूमि से है जहां पर त्याग और सेवा की भावना सर्वोपरि होती है। अयोध्या से पूरे विश्व को सेवा की भावना का संदेश जाता है। सियाराम मैं सब जग जानी अर्थात गरीबों एवं जन-जन में ईश्वर की सूरत देखना उनकी परेशानियों में हिस्सा बटाना ही सच्ची सेवा है।

उक्त बातें सोसाइटी फलाहुल मुस्लिमीन सोनखरी द्वारा आयोजित गोष्ठी में इस्लाम और समाज सेवा नामक विषय पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए स्वामी पागल दास जी महाराज ने कही। उन्होंने सोसाइटी के चेयरमैन मौलाना सिराज द्वारा गरीबों में राशन कंबल एवं बेटियों की शादी के लिए किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल मदन मोहन पांडे ने कहा कि समाज सेवा करना ही ईश्वर की सेवा करना है कार्यक्रम के आयोजन मौलाना अहमद सिराज ने कहा कि ईश्वर उसकी मदद करता है जो उसके बंदे की मदद करता है हम कोई बड़ा काम नहीं कर सकते हैं तो एंबुलेंस में जा रहे उस बीमार व्यक्ति के लिए ईश्वर से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करें यही कामना ही सच्ची सेवा है कहा की दुआ दवा पर भारी होती है। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते पाक से करते हुए मौलाना मोहम्मद अहमद ने कहा कि इस्लाम का मुख्य उसूल न्याय करना है इस्लाम लोगों को जोड़ता है कार्यक्रम को भाजपा जिला मंत्री डॉ विजय बहादुर तिवारी मोहम्मद अयाज महंत दिनेश शास्त्री प्रेम कुमार वर्मा एडवोकेट आफताब अहमद ने संबोधित किया।

इस दौरान 1400 व्यक्तियों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम में ओसामा सैय्यद, हाफिज मोहम्म अलकमा,इमराम अहमद पूर्व सभासद, कारी अब्दुल रहमान बलवंत सिंह हरिश्चंद्र निषाद मौलाना सद्दन मुशीर अहमद प्रधान नजीर अहमद इरफान अहमद, संजय यादव, सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968