चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो JAISALMER
JAISALMER आज दिनांक 19 12 2025 को राजस्थान शिक्षक संघ ( एकीकृत) का दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ समारोह कार्यक्रम JAISALMER के स्थानीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में JAISALMER जिले के विधायक श्री छोटू सिंह भाटी, गजरूप सागर मठ के मठाधीश संत श्री बाल भारती महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुआ l

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश संयोजक श्री भोजराज वैष्णव ने बताया कि प्रदेश स्तरीय इस शिक्षक सम्मेलन के शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित राजस्थान के विभिन्न जिलों से JAISALMER पधारे शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं JAISALMER विधायक छोटू सिंह भाटी ने अपने वक्तव्य में कहा कि शिक्षक ही शिक्षा के विचार से देश के निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाता है l विधायक छोटू सिंह ने कहा कि सीमांत एवं दुर्गम क्षेत्र जैसलमेर में कार्यरत शिक्षकों को पर्वतीय दुर्गम क्षेत्र जैसा लाभ मिलना चाहिए, इसकी मांग वे विधानसभा में उठाएंगे l

मुख्य अतिथि छोटू सिंह भाटी ने शिक्षक संघ एकीकृत की मांग पत्र में उल्लेखित विभिन्न मांगों की समीक्षा करते हुए शिक्षक भर्ती, पदोन्नति एवं स्थानांतरण में पारदर्शिता लाने, पदोन्नति में डीपीसी करवाने एवं पांच साल से रुकी हुई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को अतिशीघ्र पूर्ण करने एवं शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अपनी ओर से पूर्ण प्रयास करने का आश्वासन दिया l
संगठन के संस्थापक एवं संरक्षक त्रिलोक सिंह ने संबोधन में कहा कि संगठन शिक्षकों के साथ पूरे राजस्थान में सहयोग की मंशा से कार्य कर रहा है l संगठन कर्तव्य के साथ साथ शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्षशील रहता है l राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत की स्थापना से लेकर आज तक संगठन की विभिन्न मांगों पर पूर्णता की मोहर लगी है और सरकार ने इस संगठन पर विश्वास करके शिक्षकों के हित में कार्य किए हैं l
अधिवेशन के पर्यवेक्षक एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जयनारायण कड़ेचा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए बताया कि आज के समय में हर व्यक्ति यह चाहता है कि भगत सिंह पैदा हो, लेकिन पड़ोस के घर में हो, मेरे घर में नहींl लेकिन मैं यह कहता हूं कि शिक्षक राष्ट्र हित में काम करते हुए अपने कर्तव्य का ध्यान रखें तथा नए भारत का निर्माण करे l प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण भट्ट ने बताया कि जहां समर्पण भाव है वहां स्वर्ग है l समर्पण की वृत्ति से अंतःकरण शुद्ध होता है साथ ही समर्पण से ही समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में देश आगे बढ़ सकेगा l

इस अवसर पर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु हमेशा तत्पर रहने के लिए आह्वान किया l प्रदेश संरक्षक मधुसूदन शर्मा ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत अपनी एक-एक व्यक्ति को साथ लेक सदैव चलता है और आगे भी राजस्थान भर के शिक्षकों को साथ लेकर के सरकार से मिलकर शिक्षकों के साथ कार्य करेगा l प्रदेश मुख्य महामंत्री जयराम ने बताया कि सरकारी योजना एवं उद्वेश्य प्राप्ति के लिए संगठन सरकार के साथ कदम से कदम मिलकर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गजरूप सागर मठ के मठाधीश संत बाल भारती महाराज ने कहा कि संत को गुरु कहा जाता है तो शिक्षक को भी गुरु ही कहा जाता है l
संत एवं शिक्षक विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी स्थापित करते है l शिक्षकों को ऐसे सम्मेलन से प्रेरणा लेकर आने वाली पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार एवं राष्ट्र प्रेम का जागरण जैसे भाव स्थापित कर राष्ट्र निर्माण का कार्य करना चाहिए l उन्होंने राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के सम्मेलन में पधारे शिक्षकों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया l
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं भामाशाह थिरपाल दास वैष्णव ने भी राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत को सहयोग करके आगे भी तत्पर रहने के लिए कहा । पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रामदेव जी पूनिया ने भी संबोधन किया l इस अवसर पर राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए हुए प्रत्येक जिले से जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा, गोपी किशन रावल जोधपुर, दिनेश कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष नवरत्न भीलवाड़ा, प्रतापगढ़ जिलाकार्यकारी अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, पाली जिला अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा, दाऊ सिंह, बृजमोहन सेन जिला अध्यक्ष, मुकेश सोनी प्रदेश सलाहकार यशवंत पांडे सत्यनारायण ओझा नरेश मेवाड़ा जिला सचिव दीपांशु पंड्या जिला अध्यक्ष विनोद जैन पूर्णिमा रावल महिला जिला अध्यक्ष धर्मेश सालवी देवीलाल पंड्या नीलू शर्मा बृजेश पाटीदार बृजेश पाटीदार तुलसीराम पाटीदार सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने उपस्थित रहकर संगठन को मजबूती प्रदान की। कार्यक्रम में स्काउट गाइड भावना शर्मा सोनू आदि का सहयोग सराहनीय रहा l सुनील सेन जैसलमेर प्रवक्ता एवं कोषाध्यक्ष ने अपना सक्रिय योगदान दिया। प्रदेश अध्यक्ष युवा रावल सिंह भाटी ,कवराज सिंह, राजकुमार पुरोहित, नंदलाल व्यास, कमल किशोर व्यास सहित जैसलमेर के अनेक जागरूक शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति शिक्षक संगठनों के एकीकृत रूप का भव्य रूप प्रदर्शित किया। गोपाल सिंह ने कार्यक्रम का सुंदर संचालन किया और उद्घाटन समारोह के समापन में भोजराज वैष्णव प्रदेश संयोजक एवं जिला संरक्षक ने आभार प्रकट करते हुए अतिथि सत्कार किया l
