• Tue. Jul 28th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

प्रेस वार्ता के जरिए पत्रकारों से रूबरू हुए सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह,

ByAshok Mishra

Jan 5, 2026

सुल्तानपुर

नववर्ष की दी बधाई, क्षेत्र के तमाम बिंदुओं पर की वार्ता। विराट हिन्दू सम्मेलन में भी हुए शामिल।

सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज सबसे पहले कृषि विज्ञान केंद्र स्थित कैंप कार्यालय पर जनता जनार्दन से रूबरू हुए। लोगों से स्नेहिल मुलाकात की, तमाम लोगों की समस्याओं को सुना और उसका निस्तारण किया। इसके बाद वे क्षेत्र के लिए रवाना हुए। शुरुवात उन्होंने जिला पंचायत सभागार से की, जहां वे जिले के पत्रकारों से मिले, उन्हें नववर्ष 2026 की बधाई दी, साथ ही मुलाकात कर हालचाल भी लिया। इसके साथ कई मुद्दों पर उन्होंने वार्ता भी की। वहीं पत्रकारों ने तमाम जन समस्याओं से विधायक विनोद सिंह को रूबरू करवाया, जिसपर उन्होंने उसके निस्तारण का भरोसा भी दिया। इसके बाद वे नगर के विवेक नगर मोहल्ले स्थित वृंदावन बरनवाल सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य अतिथियों का स्वागत सत्कार किया, साथ ही भारत माता की आरती की। वहीं अतिथियों द्वारा दिए गए भाषण को उन्होंने सुना साथ ही हिंदुओं से एकजुट होने का अनुरोध किया। यहां के बाद विधायक विनोद सिंह इमलिया कला गांव पहुंचे और संतोष सिंह की माता जी की तेरहवीं में शामिल हुए और पुष्प अर्पित का उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं भ्रमण के दौरान उन्होंने रुक रुक कर लोगो से मुलाकात की और हालचाल भी लिया।

 

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968