• Sun. Jul 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

SULTANPUR राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम का कंबल वितरण अभियान निरंतर जारी

ByAshok Mishra

Jan 6, 2026 #SULTANPUR

ब्रेकिंग SULTANPUR
उदय भान की रिपोर्ट

SULTANPUR राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम का कंबल वितरण अभियान निरंतर जारी

SULTANPUR देर रात तक शहर भ्रमण कर जरूरतमंदों को बांटे गए कम्बल,पहुंचाई जा रही राहत

SULTANPUR परहित सरिस धर्म नहिं भाई” की भावना को साकार करते हुए राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम द्वारा कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के लिए चलाया जा रहा कंबल वितरण अभियान निरंतर जारी है। यह मानवीय सेवा 10 दिसंबर मानवाधिकार दिवस से प्रारंभ होकर आज तक पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ जारी है।


संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी. पी. गुप्ता एडवोकेट के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य प्रतिदिन देर रात्रि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, सड़क किनारे फुटपाथों तथा खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहे बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाई जा रही है।


इस सेवा अभियान में विशेष रूप से अरविंद चौरसिया, रामदीन अग्रहरि, दिनेश कुमार बबलू, मनोज गुप्ता, रवि गुप्ता, सुमित गुप्ता, सज्जाद खान एवं अनूप वर्मा सहित अन्य सहयोगी सदस्य सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं। सभी पदाधिकारी मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य में जुटे हुए हैं।
राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम ने स्पष्ट किया है कि कंबल वितरण का यह राहत अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि ठंड के इस कठिन समय में कोई भी जरूरतमंद सहायता से वंचित न रहे।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968