• Tue. Jun 9th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

PILIBHITH तालाब की सफाई के दौरान बिना अनुमति पेड़ काटने के आरोप

ByAshok Mishra

Jan 6, 2026 #PILIBHITH

PILIBHITH उत्तर प्रदेश
ब्यूरो चीफ राजू सक्सेना 8279714697

PILIBHITH थाना न्यूरिया। सदर तहसील क्षेत्र में मत्स्य पालन के लिए पट्टे पर दिए गए तालाब की सफाई के दौरान बिना अनुमति पेड़ काटने के आरोप में पट्टेदार के खिलाफ न्यूरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


सदर तहसील में कार्यरत लेखपाल राम प्रकाश अरुण तत्काल सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने थाना न्यूरिया में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि ग्राम पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर के बाहर टाउन एरिया में स्थित तालाब का मत्स्य पालन के लिए नीलामी के माध्यम से पट्टा पांच अगस्त 2025 को सुशांत मंडल निवासी न्यूरिया कॉलोनी के नाम आवंटित किया था।


पट्टेदार तालाब की सफाई करा रहा था। इसी दौरान बिना किसी पूर्व अनुमति के तालाब परिसर में लगे दो यूकेलिप्टस और दो लोकाट के पेड़ कटवा दिए।


पेड़ों के कटने की जानकारी मिलने पर मामले की जांच हुई और इसे सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने का मामला माना गया है थाना प्रभारी सुभाष मावी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी
संवादाता राजू सक्सेना
मैंम रिपोर्टर का नाम तो बोल दिया करिए प्लीज

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968