• Wed. Mar 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

एटा विधान परिषद आगरा खंड स्नातक-शिक्षक मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन,

एटा निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान परिषद की आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्ण कर लिया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अंतिम रूप से प्रकाशित की गई मतदाता सूचियों की प्रतियां मा0 प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी गई हैं, ताकि वे समय रहते मतदाता सूचियों का अवलोकन कर सकें।
उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न की गई है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आगामी निर्वाचन की तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण है, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु एवं विश्वसनीय बनाया जा सके।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित पक्षों से आग्रह किया कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस आशिक अली, जिलाध्यक्ष बीएसपी धर्मेंद्र सोनी, भाजपा महामंत्री सुशील गुप्ता, माकपा से ज्ञान सिंह बघेल, आम आदमी पार्टी से सोनू कुमार,समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी,सचिन उपाध्याय सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।