• Mon. Jul 27th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह शासकीय महाविद्यालय जबेरा की छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर की साफ सफाई

शासकीय महाविद्यालय जबेरा की छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर की साफ सफाई
==
दिया स्वच्छता का संदेश
==
सेवा सप्ताह के अवसर पर निकाली स्वच्छता रैली
==
आगामी 22 जनवरी को लगेगा रक्तदान शिविर
==

युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस पूरे भारत में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद की 154 जन्म जयंती के अवसर उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर कमल चौरसिया के नेतृत्व में छात्राओं द्वारा जबेरा नगर में एक स्वच्छता रैली निकाली, जिसमें स्वच्छता का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण की बात कही। तदोपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर स्वास्थ्य केंद्र परिसर की महाविद्यालय स्टाफ व राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्राओं ने साफ सफाई की एवं स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान बीएमओ डॉक्टर डीके राय भी मौजूद रहे।

डॉ. राय ने छात्र-छात्राओं द्वारा किये गये स्वच्छता के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा ब्लड डोनेट कर हम किसी व्यक्ति की जान बचा सकते हैं, अप्रत्यक्ष रूप से हम लोग को भी इसके अनेक फायदे हैं। हम बहुत सी बीमारियों से दूर रहते हैं, 21 दिन में नया रक्त बनता है। रक्तदान करके हम हार्ट अटैक, कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों को दूर भगा सकते हैं। उन्होंने कहा अभी 2 दिन पूर्व महाविद्यालय की एक छात्र कीर्ति कुम्हार का हीमोग्लोबिन 4 पॉइंट था, रक्त देकर उसकी जान बचाई गई। उन्होंने आग्रह किया आगामी 22 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी लोग अधिक से अधिक रक्तदान करें।
#Damoh

संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोका गया और मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की
टोंक से एस रहमान। – टोंक में जिला कांग्रेस कमेटी ने पेपर लीक मामले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है..‌ दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन को लेकर पुलिस कार्रवाई को दमनकारी कार्रवाई बताते हुए घंटाघर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका..
टीबी मुक्त भारत अभियान में अब माय भारत के स्वयंसेवकों की अहम भूमिका, सीएमओ ने बनाया टीबी मुक्त भारत वॉलंटियर