• Sun. Jul 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

संभल में सड़क सुरक्षा माह के तहत सख्त प्रवर्तन, 22 वाहनों का चालान

सम्भल न्यूज़
डिवीजन हैड – सचिन कुमार वार्ष्णेय

संभल में सड़क सुरक्षा माह के तहत सख्त प्रवर्तन, 22 वाहनों का चालान

संभल।
परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद संभल में 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज दिनांक 11 जनवरी 2026 को जनपद में ड्रंकन ड्राइविंग एवं ओवर स्पीडिंग के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश प्राप्त हुए।
निर्देशों के अनुपालन में आज यात्री एवं मालकर अधिकारी योगेंद्र कुमार यादव द्वारा जनपद संभल में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ओवर स्पीड से वाहन संचालन करने पर 20 वाहनों के चालान किए गए, जबकि नशे की हालत में वाहन चलाने के आरोप में 2 चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
इसके साथ ही अभियान के दौरान चालक, परिचालक एवं आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों द्वारा अपील की गई कि कोई भी व्यक्ति ओवर स्पीड में वाहन न चलाए, नशे की हालत में वाहन संचालन से बचें तथा सदैव यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
— परिवहन विभाग, संभल

संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोका गया और मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की
टोंक से एस रहमान। – टोंक में जिला कांग्रेस कमेटी ने पेपर लीक मामले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है..‌ दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन को लेकर पुलिस कार्रवाई को दमनकारी कार्रवाई बताते हुए घंटाघर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका..
टीबी मुक्त भारत अभियान में अब माय भारत के स्वयंसेवकों की अहम भूमिका, सीएमओ ने बनाया टीबी मुक्त भारत वॉलंटियर