• Wed. Mar 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह डॉक्टर काउंट सीजर मेटी की जयंती पर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा सम्मेलन आयोजित

डॉक्टर काउंट सीजर मेटी की जयंती पर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा सम्मेलन आयोजित

दमोह……इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉक्टर काउंट सीजर मेटी की जयंती के अवसर पर रविवार को निजी होटल मे एक भव्य इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मध्य प्रदेश के कई जिलों से आए चिकित्सकों ने आकर के सहभागिता निभाई,

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता गौरव पटेल रहे, एवं जबलपुर से इलेक्ट्रो होम्योपैथी के महानायक डॉक्टर के के पाठक ने शुभारंभ कर डॉक्टर काउंट सीजर मेटी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर मेटी ने मानव स्वास्थ्य के क्षेत्र में इलेक्ट्रो होम्योपैथी जैसी प्रभावी और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का विकास कर विश्व को नई दिशा दी। यह चिकित्सा प्रणाली बिना दुष्प्रभाव के रोगों के उपचार में सहायक है।

सम्मेलन में प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ सुनील पांडे जिला अध्यक्ष डॉ सादिक खान, सचिव विनय रैकवार प्रैक्टिस. राजपूत सुरेंद्र जी ने इलेक्ट्रो होम्योपैथी के सिद्धांतों, औषधियों की कार्यप्रणाली, तथा आधुनिक समय में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई। कई विशेषज्ञों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए और विभिन्न रोगों में इलेक्ट्रो होम्योपैथिक उपचार के सफल अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने सरकार से इलेक्ट्रो होम्योपैथी को उचित मान्यता देने और इसके प्रचार-प्रसार हेतु ठोस कदम उठाने की मांग भी की। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। चिकित्सकों में पथरिया से ब्लॉक अध्यक्ष लखन,, बृजेश खरे राजेंद्र कुर्मी सतीश पटेल सेवक राम पटेल, जबेरा से प्रताप टेकाम, ऋषि नेमा, मुकेश नेमा अतिथि में एडवोकेट आजादी मिश्रा,एडवोकेट संतोष रोहित, समस्त इलेक्ट्रो होम्योपैथी प्रैक्टिशनर की उपस्थिति रही

सम्मेलन का समापन डॉक्टर काउंट सीजर मेटी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया। मंच संचालन प्रवक्ता सागर मंसूरी एवं जिला संरक्षक मुकेश तिवारी ने किया आभार व्यक्त नितिन खरे ने किया