• Sat. Jun 27th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

अयोध्या डकैती की योजना बनाते हुए 10 आरोपी गिरफ्तार।

ByAshok Mishra

Jan 18, 2026

अयोध्या

डकैती की योजना बनाते हुए 10 आरोपी गिरफ्तार।
रिपोर्टर अभिषेक सिंह
बीकापुर।
कोतवाली पुलिस टीम को डकैती योजना बनाते हुए गोंडा जनपद के निवासी 10 अंतर्जनपदीय आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। सभी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कर चलान करके शनिवार को जेल भेज दिया गया। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की रात चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के मंगारी विसुही नदी पुल के नीचे से 10 आरोपियों रिन्कू कुमार, प्रमोद कुमार, रामदयाल, सूर्यभान, आशू, मनोज कुमार आजाद, हरिभान दत्त आरती प्रसाद, श्रवण कुमार और मन्तराम को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से अभियुक्त के पास से 2 अवैध देशी तमंचा 312 बोर 4 जिन्दा कारतूस 312 बोर 4 लोहे की राङ1 प्लास व 1 पेंचकस 9 एन्ड्रावयड फोन, 2 की पैड फोन व 3610 रूपये नकद बरामद किया गया। पूछताझ पर आरोपियों ने बताया कि वह लोग धार्मिक स्थलो पर भीङभाङ मे चोरी व लूटपाट की घटनाएं करते है। तथा जनपद अयोध्या ,वाराणसी, चित्रकूट, प्रयागराज, गोरखपुर, गोण्डा, अमेठी से चोरी व लूटपाट की घटनाओ मे जेल जा चुके है। बताया कि यह गिरोह अन्तर जनपदीय चोरी एव लूटपाट की घटनाएं करने के अभ्यस्त है।

 

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968