• Tue. Jun 9th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सुलतानपुर स्पष्ट संदेश टैक्सी, ऑटो, व स्कूली वाहनों में दर्ज किए जाएं चालक के मोबाइल नंबर : अध्यक्ष राज्य महिला आयोग

सुलतानपुर न्यूज़
रिपोर्टर उदय भान

स्पष्ट संदेश टैक्सी, ऑटो, व स्कूली वाहनों में दर्ज किए जाएं चालक के मोबाइल नंबर : अध्यक्ष राज्य महिला आयोग

सुल्तानपुर डा0 बबिता सिंह चौहान, अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में प्रेरणा सभागार, विकास भवन, सुलतानपुर में महिला कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में महिला कल्याण विभाग द्वारा सचालित योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, रानी लक्ष्मीबाई महिला एंव बाल सम्मान कोष, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के साथ जिला पंचायत विभाग से समन्वय स्थापित करके योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये तथा सम्बन्धित अन्य विभागवार योजनाओं की समीक्षा की गयी। परिवाहन विभाग में टैक्सी, ऑटो, व स्कूली बसों में चालक का नाम, पता व मोबाइल नम्बर को अंकित करने के भी निर्देश दिये। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, परिवहन सम्भागीय अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थिति रहें। तत्पश्चात पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी के साथ महिला जन सुनवाई की गयी। जन सुनवाई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई हुई 14 पीड़ित महिलाओं की समस्या की सुनवाई की गयी। सुनवाई के उपरान्त सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिया गया तथा अध्यक्ष द्वारा सरकार द्वारा संचालित महिला परक योजनाओं के बारे में उपस्थित महिलाओं को विस्तृत जानकारी एवं योजनाओं का लाभ लिये जाने हेतु आवाहन किया गया। कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह मुक्त भारत के विशेष अभियान के अन्तर्गत उपस्थित समस्त अधिकारियों के साथ ही आमजनमानस को भी शपथ दिलायी गयी।

 

 

 

तत्पश्चात मा0 अध्यक्ष द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में जन्मी 18 नवजात बालिका शिशुओं के परिजनों के साथ केक काटकर उत्सव मनाया गया तथा उपहार स्वरूप बेबी किट, कपड़ा व बेबी कबंल दे कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् मा0 अध्यक्ष द्वारा समाज में बेटियों के बढ़ते प्रभाव एवं उच्च पदों पर आसीन महिलाओं के बारे में सराहना करते हुए जन्मी बालिका शिशुओं के परिजनों से यह अपेक्षा की है कि वह अपने जन्मी शिशुओं को भी उच्च शिक्षा दंे। इसके अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं की गोदभरायी रश्म व 06 माह के बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।
वी0पी0 वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सुलतानपुर द्वारा महिला कल्याण विभाग से संचालित समस्त योजनाओं जैसे-निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, रानी लक्ष्मीबाई महिला एंव बाल सम्मान कोष, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, स्पॉन्सरशिप योजना सहित सोशल सेक्टर के अन्य के योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।
तत्पश्चात जिला कारागार में मा0 अध्यक्ष द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसमें महिला बैरक की साफ-सफाई संतोष जनक पायी गयी।
इस अवसर पर प्रीती जैन, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सौरभ सावंत, डॉ0 जेसी सरोज अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ0 आर0के0 मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरूष), डा0 आर0 के यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला), नेहा सिंह उपायुक्त उद्योग, शैलेन्द्र तिवारी सम्भागीय परिवाहन अधिकारी, सुनीता चौरासिया अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, ममता नायक बाल विकास परियोजना अधिकारी, आर0पी0 शुक्ला बाल कल्याण समिति, हंसमती महिला थानाध्यक्ष, रेखा गुप्ता जिला मिशन समन्वयक, सीता सिंह केन्द्र प्रबंधक, नीलम वर्मा प्रबंधक/समन्वयक, विपिन कश्यप सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी के साथ आमजनमानस उपस्थित रहें।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968