• Sat. Jul 25th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह में खुलेगा एएसआई का सब-सर्कल कार्यालय

दमोह में खुलेगा एएसआई का सब-सर्कल कार्यालय
==
जिला प्रशासन के लगातार पत्राचार और प्रयासों से यह संभव हुआ
==

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण – ASI) जबलपुर सर्कल के अंतर्गत दमोह में एक नए सब-सर्कल कार्यालय की स्थापना की जा रही है। यह कार्यालय शहर की एक प्राचीन इमारत, जिसे स्थानीय रूप से गिरजाघर भी कहा जाता था, में संचालित होगा। जिला प्रशासन के लगातार पत्राचार और प्रयासों से यह संभव हुआ है।

यह सब-सर्कल कार्यालय दमोह एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित संरक्षित स्मारक स्थलों के संरक्षण, देखरेख और रखरखाव से संबंधित कार्यों के लिए उत्तरदायी रहेगा। नवस्थापित कार्यालय में कंज़र्वेशन असिस्टेंट (Conservation Assistant) सहित अन्य सहयोगी स्टाफ की तैनाती की जाएगी, जो स्मारकों के संरक्षण, मरम्मत तथा नियमित रखरखाव के कार्यों को संपादित करेंगे।

ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व जबलपुर सर्कल के अंतर्गत सागर, जबलपुर, रीवा एवं खजुराहो सब-सर्कल कार्यरत थे। अब दमोह में नए सब-सर्कल की स्थापना से क्षेत्रीय स्मारकों के संरक्षण कार्यों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जा सकेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्यालय 15 फरवरी के बाद प्रारंभ होने की संभावना है। वर्तमान भवन में मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है, जिसमें छत की वाटरप्रूफिंग, ग्रिल व जाली का निर्माण, मैदान का समतलीकरण, बगीचे का विकास, लाइट फिटिंग तथा रंगाई-पुताई शामिल है।
#Damoh

संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोका गया और मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की
टोंक से एस रहमान। – टोंक में जिला कांग्रेस कमेटी ने पेपर लीक मामले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है..‌ दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन को लेकर पुलिस कार्रवाई को दमनकारी कार्रवाई बताते हुए घंटाघर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका..
टीबी मुक्त भारत अभियान में अब माय भारत के स्वयंसेवकों की अहम भूमिका, सीएमओ ने बनाया टीबी मुक्त भारत वॉलंटियर

अन्य ख़बरें