• Sun. Sep 27th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर LANDSLIDE हुई है। इससे करीब 4 हजार श्रद्धालु फंस गए हैं। पहाड़ी से लगातार LANDSLIDE हो रही है, जिससे मार्ग खोलने में दिक्कत आ रही है। खराब मौसम को देखते हुए आज केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गई और हेली सेवाएं भी बंद हैं।

वहीं, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी में रेड अलर्ट, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में ऑरेंज अलर्ट, जबकि बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में यलो अलर्ट है।

यूपी के लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या और जौनपुर समेत 45 शहरों में 65 घंटे से बारिश हो रही है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। 22 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है। आंधी-बारिश की वजह से 2 दिनों में 57 लोगों की मौत हो चुकी है। किसानों की सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद हो गई हैं। हजारों पेड़ और बिजली के पोल उखड़कर गिर गए हैं।

बिहार में साइक्लोन अर्नब का असर अब कमजोर पड़ गया है। राज्य में पिछले 72 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते गंडक और कोसी नदियां उफान पर हैं। इससे 17 जिलों के करीब 6 हजार गांव टापू बन गए हैं, जबकि करीब 500 घर बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। सुपौल के 50 गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

 

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे—मुनि की रेती क्षेत्र में यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लगभग 1650 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा देहरादून–पांवटा साहिब हाईवे अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस आधुनिक फोर-लेन हाईवे के पूरा होने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर करीब 35 मिनट रह जाएगा, जिससे लोगों को तेज, सुरक्षित और सुगम सफर का लाभ मिलेगा।
मोदी 3.0 सरकार के संभावित कैबिनेट विस्तार और फेरबदल (Reshuffle) को लेकर उत्तराखंड से मुख्य रूप से दो चेहरे रेस में सबसे आगे चल रहे हैं: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए और जातीय व क्षेत्रीय (गढ़वाल बनाम कुमाऊं) संतुलन साधने के लिए मोदी सरकार उत्तराखंड से एक और चेहरे को मंत्री पद की जिम्मेदारी दे सकती है.