• Wed. Aug 12th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

IPS अंशिका-केके बिश्नोई की शादी यूपी-राजस्थान स्टाइल में होगी

ByAshok Mishra

Mar 29, 2026

संभल SP कृष्ण बिश्नोई और बरेली SP अंशिका वर्मा की आज शादी है। दोनों की शादी की रस्में राजस्थान के जोधपुर में होंगी। अंशिका यूपी की रहने वाली हैं, जबकि कृष्ण बिश्नोई राजस्थान के रहने वाले हैं। इसलिए शादी की रस्मों में यूपी और राजस्थान की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

कृष्ण बिश्नोई और अंशिका वर्मा की तीन साल पहले गोरखपुर में मुलाकात हुई थी। समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों अफसरों ने अपने-अपने परिवार से बात की। परिवारों ने बैठकर शादी की बात फाइनल की। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपनी लव लाइफ को लेकर कोई पोस्ट नहीं की।

IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा के प्यार की कहानी, ऐसे हुई थी पहली मुलाकात | IPS officer love story sambhal sp Krishna Kumar Bishnoi and Anshika marriage date photo rank

पिछले महीने जब शादी का कार्ड सामने आया, तब लोगों को इनकी लव स्टोरी के बारे में पता

राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना गांव से निकलकर IPS बने कृष्ण बिश्नोई (2018 बैच) और प्रयागराज की रहने वाली अंशिका वर्मा (2021 बैच) की लव स्टोरी फिल्मी है। साल 2023 में कृष्ण बिश्नोई गोरखपुर के SP सिटी थे और अंशिका वर्मा ASP थीं।

काम के सिलसिले में हुई मुलाकात धीरे-धीरे बातचीत में बदली, फिर दोस्ती हुई और कब यह दोस्ती प्यार में बदल गई, दोनों को खुद भी पता नहीं चला। इसी बीच दोनों का ट्रांसफर हो गया। कृष्ण बिश्नोई संभल के SP बने, जबकि अंशिका ने बरेली में SP साउथ का चार्ज संभाल लिया।

दूरी बढ़ी, लेकिन रिश्ता और मजबूत हो गया। कुछ महीनों पहले कृष्ण ने अपने बड़े भाई से दिल की बात कही कि अंशिका से शादी करनी है। उन्होंने यह बात पिता तक पहुंचाई। उधर, अंशिका ने भी अपने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) से रिटायर्ड पिता अनिल वर्मा को सब कुछ बता दिया। दोनों परिवारों ने बातचीत की, रजामंदी बनी और फिर शादी तय हो गई।

26 मार्च को दोनों की सगाई और 27 मार्च को हल्दी की रस्म हुई थी। इसके बाद ‘बंदौली’ कार्यक्रम हुआ। इसमें कृष्ण अपने पिता के साथ नाचते नजर आए थे। कृष्ण और अंशिका की शादी के फोटो-वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहे हैं।

अंशिका का परिवार इस वक्त जोधपुर के ‘उम्मेद भवन पैलेस’ में ठहरा है। यहीं अंशिका की मेहंदी का प्रोग्राम हो रहा है। हालांकि, शादी जोधपुर में होगी। इसमें यूपी-दिल्ली के तमाम बड़े अधिकारी और नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी की थी। कानपुर में वंशिका और कुलदीप के घरों के बीच करीब 3 किलोमीटर की ही दूरी है। शादी मसूरी के ‘वेलकम होटल द सेवॉय’ में रॉयल आइवरी थीम पर हुई। इसमें कुलदीप के क्रिकेटर साथी तो शामिल हुए, साथ ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंचे।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968