बहजोई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, बहजोई (जनपद संभल) में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. पाठक सहित उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके विचारों को याद किया। सभी ने उनके द्वारा दिए गए संविधान और समाज में समानता के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर डॉ. सचिन वर्मा, शुभम अग्रवाल, मधुर आर्य, सतीश तिवारी, सनी कुमार, राजपाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है।
मधुर आर्य
जिला अध्यक्ष
डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन, जनपद संभल (उत्तर प्रदेश)
