• Sun. Apr 19th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सम्भल में मिशन शक्ति 5.0 अभियान तेज, एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक

सम्भल, उत्तर प्रदेश:
जनपद सम्भल में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री कुलदीप सिंह एवं क्षेत्राधिकारी चन्दौसी श्री दीपक कुमार के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीमों ने विभिन्न स्थानों पर सक्रिय अभियान चलाया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रमों में महिला पुलिसकर्मियों ने थाना क्षेत्रों में चौपाल लगाकर बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और समस्याओं के समाधान के बारे में जागरूक किया। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से संवाद स्थापित किया गया।
एंटी रोमियो टीमों द्वारा बाजारों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों, धार्मिक स्थलों सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पंपलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।
अभियान के तहत मोबाइल पर इमरजेंसी कॉल और पैनिक बटन के उपयोग का डेमो भी दिया गया। पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

अन्य ख़बरें