• Tue. Aug 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

खड़गे बोले-मोदी आतंकवादी, बाद में कहा- ऐसा नहीं बोला:मेरा मतलब था मोदी लोगों और विपक्षी पार्टियों को डराते-धमकाते हैं

ByAshok Mishra

Apr 21, 2026
खड़गे बोले-मोदी आतंकवादी, बाद में कहा- ऐसा नहीं बोला:मेरा मतलब था मोदी लोगों और विपक्षी पार्टियों को डराते-धमकाते हैं
खड़गे बोले-मोदी आतंकवादी, बाद में कहा- ऐसा नहीं बोला:मेरा मतलब था मोदी लोगों और विपक्षी पार्टियों को डराते-धमकाते हैं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में मंगलवार को पीएम मोदी को आतंकवादी कह दिया। हालांकि, कुछ देर बाद इस पर सफाई भी दी। उधर, भाजपा ने कहा कि खड़गे को अपने विवादित बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

खड़गे पहले भी मोदी पर विवादित बयान दे चुके हैं। 2024 में पीएम की तुलना आक्रमणकारी तैमूर लंग से की थी। 2023 में ‘जहरीला सांप’ और ‘झूठों का सरदार’ कहा था। बाद में कांग्रेस अध्यक्ष ने सफाई भी थी।

खड़गे ने कहा- PM मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब है कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं।

तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों और पश्चिम बंगाल में पहले फेज की 152 सीटों के लिए आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया है। बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। रिजल्ट 4 मई को आएंगे।

पश्चिम बंगाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने कहा- BJP में शामिल होना एक गलती थी, TMC में शामिल होकर इसे सुधारा।

पश्चिम मिदनापुर के दांतन में कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस समर्थित हमले में 100 से अधिक बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों में से 15 को ओडिशा के जलेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक कार्यकर्ता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना सोमवार की है। मंगलवार को वीडियो सामने आए। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि यह हमला सुनियोजित था और सत्तारूढ़ दल के समर्थकों ने इसे अंजाम दिया। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज किया है।

गोयल ने कहा- मुझे शर्म आ रही है कि कांग्रेस पार्टी और स्टालिन की DMK पार्टी इतने निचले लेवल पर आ गई हैं। वे इतने निचले लेवल पर आ गए हैं कि भारत के लोगों द्वारा चुने गए एक लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा जा रहा है। मैं खड़गे के बयान की कड़ी निंदा करता हूं। मैं दोनों राहुल गांधी और एमके स्टालिन से भारत के लोगों के इस सीधे अपमान के लिए माफी मांगने की मांग करता हूं।

सालबोनी में एक रैली में अमित शाह ने कहा- मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि अगर आप BJP की सरकार बनाते हैं, तो 4 मई के बाद, न केवल बंगाल में बल्कि पूरे देश में, हम हर घुसपैठिए को वापस भेजने का काम करेंगे।ममता (बनर्जी) के ये गुंडे बंगाल के लोगों का जीना मुश्किल कर रहे हैं…4 मई के बाद, हम हर गुंडे को ढूंढकर सलाखों के पीछे डाल देंगे।

मोदी को आतंकी कहे जाने के सवाल पर बाद में खड़गे ने कहा- PM मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब है, मैं साफ करना चाहता हूं, कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। ED, I-T और CBI जैसी संस्थाएं उनके हाथ में हैं। वह डिलिमिटेशन भी अपने हाथ में लेना चाहते हैं। इसलिए मैं कह रहा था कि वह लोगों और पार्टियों को आतंकित कर रहे हैं। न कि मोदी आतंकी हैं।

तृणमूल कांग्रेस ने X पर लिखा- BJP ने बंगाल में अपनी जगह बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की है। वे बुरी तरह फेल हो गए हैं। कोई दूसरा ऑप्शन न होने पर, वे अब खुलेआम हिंसा और गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।

आज गोपालनगर, बनगांव दक्षिण में, BJP के गुंडों ने हमारी तपशीलिर संगलाप कैंपेन गाड़ी पर दो राउंड फायरिंग की। इससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना बनगांव दक्षिण के BJP कैंडिडेट की मौजूदगी में हुई।

इलेक्शन कमीशन आखिर कर क्या रहा है? सेंट्रल फोर्स की सैकड़ों कंपनियां आखिर क्या कर रही हैं? पूरा स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन जो अब पूरी तरह से इलेक्शन कमीशन के कंट्रोल में है, इस गुंडागर्दी के बारे में क्या कर रहा है?भाजपा को हिंसा और आतंक फैलाने का फ्री लाइसेंस क्यों दिया गया है? अगर इस बिना सोचे-समझे की गई हिंसा की वजह से एक भी जान जाती है तो नरेंद्र मोदी और अमित शाह जिम्मेदार होंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- ये AIADMK के लोग, जो खुद अन्नादुरई की फोटो लगाते हैं, वे मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी है। उनकी पार्टी बराबरी और न्याय में विश्वास नहीं करेगी। ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं। इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968