• Tue. Aug 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

अज्ञात कारणों से आग लगने से भारी नुकसान

ByAshok Mishra

Apr 25, 2026

सुलतानपुर सुलतानपुर जनपद के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डींगुरपुर बनकेगाँव मे अज्ञात कारणों से लगी आग से एक परिवार की गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।
जानकारी के अनुसार डींगुरपुर बनकेगाँव निवासी पिंटू पुत्र धर्मराज के आवासीय मकान और छप्पर में शुक्रवार शाम 6 बजे के करीब अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक पिंटू की सारी गृहस्थी जलकर राख हो गई। पीड़ित की माने तो आग से करीब सवा लाख रुपये के करीब नुकसान हुआ है। घटना के करीब 30 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। सूचना पर पहुँचे हल्का लेखपाल लाल बहादुर श्रीवास्तव ने आग से नुकसान का आकलन किया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट तहसील को भेजी जा रही है। शासन से शीघ्र ही पीड़ित को अहेतुक धनराशि दी जाएगी।

अज्ञात कारणों से आग लगने से भारी नुकसान
अज्ञात कारणों से आग लगने से भारी नुकसान

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968