जिला ब्यूरो राजेंद्र विश्वकर्मा
आज दिनांक 25.04.2026 को NEET (UG) 2026 परीक्षा (दिनांक 03.05.2026) के सुचारू, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह, संबंधित संस्थाओं के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
➡️निरीक्षण के दौरान निम्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया गया—
👉पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय विदिशा
👉राजमाता विजयराजे सिंधिया गर्ल्स कॉलेज विदिशा
👉एक्सीलेंस स्कूल विदिशा
➡️पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा गाइडलाइन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए—
👉प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल (महिला स्टाफ सहित) की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
👉प्रत्येक केंद्र पर सशस्त्र पुलिस कर्मी की उपस्थिति अनिवार्य रहे।
👉प्रश्न पत्र एवं परीक्षा सामग्री को परीक्षा प्रारंभ होने तक पुलिस सुरक्षा एवं सीसीटीवी निगरानी में रखा जाए।
👉सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा जिला स्तर पर मॉनिटरिंग सेंटर स्थापित किया जाए।
👉अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग प्रवेश द्वार पर ही की जाए।
👉महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला स्टाफ द्वारा सुरक्षित स्थान पर कराई जाए।
👉 परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराएं।
